आम का पन्ना बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। इसे कच्चे आम का पानी या कैरी का पानी भी कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा यही पिया जाता है और सभी इसे शौक से पीते है।
स्वाद (Aam Panna Recipe in Hindi)- आम पन्ना का स्वाद खट्टा और मसालेदार होता है। इसमें पुदीना के पत्ते डालने से यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। आम पन्ना में कच्चे आम का ही इस्तेमाल किया जाता है।
प्रसिद्ध (Aam Panna Recipe in Hindi)- आम का पन्ना गर्मियों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होता है। इसे सभी लोग शौक से पीते है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।
विशेषता (Aam Panna Recipe in Hindi)- आम पन्ना की सबसे खास विशेषता यह है की यह आपको गर्मी में चलने वाली लू से बचाती है और आपको स्वस्थ रखती है। तेज़ गर्मी में इसका सेवन करेंगे तो आपको ज्यादा गर्मी का एहसास भी नही होगा।
आम पन्ना को बनाना बहुत ही आसान है। आप जब चाहे गर्मियों में इसे बना सकते है। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर मिल जाती है। बाजार से कोई जूस लाकर पीने से अच्छा है आप घर पर ही आम पन्ना बनाकर पिए। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट आम पन्ना बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और लाजवाब आम पन्ना बनाकर सबको खुश करे।
आम पन्ना (Aam Panna Recipe) बनने का समय
आम पन्ना को बनने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 5 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह आम पन्ना 8-10 गिलास बन जाएगा।
आम पन्ना (Aam panna recipe in Hindi)
गर्मियों के मौसम में पिया जाने वाला सबसे स्वादिष्ट और पोष्टिक जूस होता है आम पन्ना। इसमें किसी भी तरह की कोई मिलावट नही होती यह सभी शुद्ध चीज़ों से बनाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन गर्मियों में रोजाना करे।
सामग्री
Ingredients For Aam Panna Recipe (आम पन्ना)
- 2-3 कच्चे आम
- 100 gm चीनी
- 1 liter पानी
- 2 टी स्पून भुना जीरा पाउडर
- 2 टी स्पून काला नमक
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 15-20 पत्ते पुदीना
बनाने की विधि
How To Make Aam Panna Recipe
-
आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर साफ कर ले। अब उन्हें छील कर गुदा और गुठली अलग कर दे।
-
अब एक बर्तन में पानी ले उसमे कच्चे आम का गुदा डाले और पानी को गैस पर उबलने के लिए रख दे। जब यह उबल जाए तो पल्प जैसा बन जाएगा इसे बाहर निकाल ले।
-
इतना करने के बाद मिक्सी में आम का पल्प, नमक, चीनी और पुदीना के पत्ते डाले और सबको एक साथ पीस ले।
-
इस मिश्रण को एक बर्तन में डाले उसमे पानी डाले और छान ले। ऊपर से ज़ीरा और काली मिर्च पाउडर डाले। आपका स्वादिष्ट आम पन्ना तैयार है इसे अपनी इच्छा के अनुसार परोसे और स्वाद से इसका सेवन करे।
-
आम पन्ना में बर्फ डालकर सर्वे करे और भी स्वादिष्ट लगेगा।
Yummy! My mother used to make this…waiting for Mango season..I will definitely give it a try…