
सेब की खीर बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। जब भी आपका कुछ अलग खाने का मन हो आप सेब की खीर बना सकते है। यह एक ऐसी डिश है जिसे आप व्रत में भी खा सकते है।
स्वाद (Apple Kheer Recipe in Hindi)- सेब की खीर का स्वाद मीठा और खुशबु वाला होता है। इसकी दूर तक फैलने वाली खुशबु किसी का भी मन लुभा लेती है।
प्रसिद्ध (Apple Kheer Recipe in Hindi)- सेब की खीर सभी जगह प्रसिद्ध है। इसे आप व्रत में भी बनाकर खा सकते है। बहुत से लोग इसे अपने घर में रात को मीठे में बनाते है। घर पर कोई छोटा फंक्शन हो आप तब भी सेब की खीर बना सकते है।
विशेषता (Apple Kheer Recipe in Hindi)- सेब की खीर को बनाने में ज्यादा समय नही लगता। आप इसे व्रत या किसी त्यौहार पर भी आसानी से बना सकते है।
सेब की खीर ज्यादातर बच्चो को पसंद होती है। वैसे तो यह बाहर बहुत स्वादिष्ट मिलती है लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकते है। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर मिल जाती है आप जब चाहे बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से सेब की स्वादिष्ट खीर बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट सेब की खीर बनाकर सबको खुश करे।
सेब की खीर (Apple Kheer Recipe in Hindi) बनने का समय
सेब की खीर को बनाने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह सेब खीर 2-3 सदस्यो के लिए काफी है।

सेब की खीर रेसिपी | Apple Kheer Recipe in Hindi
सामग्री
- 1 Ltr दूध
- 400 gm सेब
- 1/3 कप चीनी
- 1 टी स्पून बेकिंग सोडा
- 10 काजू
- 15 किशमिश
- 8 पिस्ते
- 4 छोटी इलाइची
बनाने की विधि - How to make सेब की खीर रेसिपी | Apple Kheer Recipe
-
सेब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले सेब को ले उसे अच्छे से साफ करके छील ले अब उसका बीच का हिस्सा हटाकर बाकि हिस्से को कद्दूकस कर ले।
-
अब एक कढ़ाई ले उसे गैस पर गरम होने के लिए रख दे अब इसमें दूध डाले और उसे पकाए। दूध को लगातार कलछी की मदद से चलाते रहे ताकि वो नीचे से जले ना। दूध को तब तक पकाए जब तक वो आधा ना हो जाए।
-
इतना करने के बाद उबलते हुए दूध में बेकिंग सोडा डाले और उसे मिलाए। अब इसमें कदुकस किया हुआ सेब डाले और अच्छे से पकाए। जब तक खीर में उबाल ना आजाए उसे चलाते रहे।
-
जब इतना हो जाए तो जब खीर और दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमे चीनी और कटे हुए सूखे मेवे डाले और मिलाए। 2-3 मिनट तक खीर को हल्की आंच पर पकाए।
-
अब खीर में इलाइची के दाने कूट कर डाल दे और अच्छे से मिलाए। आपकी स्वादिष्ट खीर तैयार है। इसपर ऊपर से काजू और पिस्ता डालकर सजाए और ठंडी गरम जैसी आपको पसंद है वैसी परोसे।
It was little tuff
I tried and cooked it
Thanks a lot.
Something different!! I’ll give it a try. Thank you for this recipe. 🙂