कोकोनट चटनी बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री घर पर ही मिल जाती है।चटनी को आप रोज के खाने के साथ भी खाए तो भी यह आपके खाने की शोभा बढ़ा देता है। कुछ लोगो का तो खाना ही बिना चटनी के पूरा नहीं होता। इसे खाने के फायदे भी बहुत है इससे मुँह का स्वाद भी अच्छा हो जाता है। जब भी आपके घर ढोकला, डोसा, पकोड़े आदि बनता है तो आप झट से बस 15 मिनट मे स्वादिष्ट कोकोनट चटनी बना सकते है।
स्वाद- कोकोनट चटनी का स्वाद बहुत ही लाजवाब और खुशबु वाला होता है। इसे बनाते समय इसकी खुशबु दूर तक फ़ैल जाती है जिससे सभी के मुह मे पानी आ जाता है।
ओकेशन- कोकोनट चटनी बनाने का कोई ओकेशन नही होता। आप जब चाहे इसे बना सकते है। आपके घर ढोकला, इडली, डोसा कुछ भी बने यह स्वादिष्ट कोकोनट चटनी आप बना सकते है।
विशेषता- इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है की इसे आप बहुत ही जल्दी बना सकते है। आपको बाजार से किसी भी तरह की मिलावटी सॉस लाने की आवश्यकता नही है। इसे घर पर ही शुद्ध सामग्री से तैयार करे।
आपके घर कोई मेहमान आए और आपने व्यंजन मे तो कुछ स्वादिष्ट बना दिया पर आपके पास उसके साथ के लिए कुछ नही है तो ज्यादा परेशान ना हो बस घर पर ही सामग्री को इकठ्ठा करे और स्वादिष्ट कोकोनट चटनी बनाए। नीचे दी गई विधि के अनुसार बस कुछ ही समय मे लाजवाब और लजीज कोकोनट चटनी बनाए और सबका मन लुभाए।
चटनी बनने का समय
कोकोनट चटनी बनाने मे 15 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने मे 5 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह कोकोनट चटनी 5-6 सदस्यो के लिए काफी है।

नारियल की चटनी रेसिपी | Coconut Chutney Recipe in Hindi
सामग्री
- 1 कप नारियल कटा हुआ
- 1 टी स्पून अदरक
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 टी स्पून चना दाल भुनी हुई
- 1 टी स्पून निम्बू का रस
- 1 टी स्पून दही
- 1 कप पानी
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून राई
- 3-4 कड़ी पत्ता
- 1 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1 लाल मिर्च
बनाने की विधि - How to make नारियल की चटनी रेसिपी | Coconut Chutney Recipe
-
कोकोनट चटनी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के टुकड़ो को काट कर रख ले। अब इन टुकड़ो को मिक्सी मे डालकर पीस ले। इतना पीसे की वो थोड़ा बारीक़ हो जाए। अब उसे एक बर्तन मे निकाल ले।
-
अब मिक्सर के ग्लास मे भुनी हुई चना दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर पीस ले। ध्यान रखे की सामग्री बारीक़ पीसे।
-
इतना करने के बाद पिसे हुए नारियल मे निम्बू का रस, दही, पानी और नमक डाल कर एक बार दोबारा पीस ले। बनी हुई सामग्री भी इसी मे डाल ले।
-
इस पुरे मिश्रण को एक बर्तन मे निकाल ले। अब चटनी का मिश्रण तैयार है।
-
इतना करने के बाद एक पैन मे तेल गरम करले फिर उसमे राई, सुखी मिर्च, करी पत्ता और जीरा डालकर भून ले। तड़का लगाने के लिए तैयार है।
-
कुछ देर ठंडा होने के बाद उसमे नारियल का पेस्ट डाल दे। अच्छे से मिक्स करदे। आपकी स्वादिष्ट और लाजवाब चटनी तैयार है। इसे डोसा, इडली, ढोकला आदि के साथ खाए।
दक्षिण भारत की प्रसिद्ध चटनी, बहुत अच्छे से बताया।