ढोकला एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। वैसे तो यह एक गुजराती डिश है पर आजकल यह पुरे भारत मे प्रसिद्ध है। कुछ ही मिनटो मे टेस्टी और लजीज ढोकला तैयार हो जाता है। कुछ लोगो को लगता है ढोकले का घोल बनाने के लिए उसको ८-१० घंटे पहले भिगो के रखना पड़ता है, बहुत मुश्किल काम है पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। इनो को घोल मे डाले और बहुत ही कम समय मे स्वादिष्ट और मुलायम ढोकला तैयार हो जाता है। वैसे तो कोई भी व्यंजन खाने का कोई टाइम नहीं होता पर ज्यादातर लोग इसे सुबह और शाम के नाश्ते मे खाना पसंद करते है। गरम गरम ढोकले को हरी चटनी और धनिये के पत्ते सजाकर परोसा जाए तो दिखने मे भी आकर्षित लगता है और खाने का स्वाद भी बहुत लाजवाब और स्वादिष्ट लगता है। अगर आप हेल्थी और फिट रहना चाहते है और बिल्कुल कम तेल वाला नाश्ता चाहते है तो ढोकला बेस्ट है। ना तो इसमें ज्यादा तेल पड़ता है और ना ही इससे हमारे शरीर को कोई नुकसान होता है। बाहर होटल से आर्डर करने से अच्छा है खुद ही घर पर ये हेल्थी ब्रेकफास्ट बनाए और अपने दिन ही एक हेल्थी शुरूआत करे। नीचे दी गई विधि के अनुसार बहुत ही कम समय मे ये टेस्टी और स्वादिष्ट ढोकला बनाए और अपने परिवार के और सदस्यो को भी खिलाए।
ढोकला बनने का समय
ढोकला बनाने मे १५-२० मिनट का समय लगता है। इसकी सामग्री की तैयारी करने मे १० मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह ढोकला ४-५ सदस्यो के लिए काफी है। अगर आप चाहे तो सदस्यो के अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा सकते है।
ढोकला (Dhokla recipe in Hindi)
सामग्री
Ingredients For Dhokla Recipe (ढोकला)
- 200 gm बेसन
- नमक स्वादानुसार
- 3-4 हरी मिर्च
- 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
- 2 टी स्पून नीबू का रस
- 3 टी स्पून ईनो
- 1 टी स्पून तेल
- 1/2 टी स्पून राई
- 1 टी स्पून हरा धनिया
बनाने की विधि
How To Make Dhokla Recipe
-
सबसे पहले एक बर्तन ले उसमे बेसन, दही, नमक, सूजी, हल्दी, हींग आदि डाल ले। इस मिश्रण को अच्छे से मिला ले इस मिश्रण मे थोड़ा सा पानी भी डाले। अब पुरे घोल को अच्छे से फेट ले। ध्यान रहे घोल अच्छे से फेटे ताकि कोई भी सामग्री बिना मिले ना रह जाए। इतना करने के बाद घोल को एक जगह रख दे।
-
अब एक प्रेशर कुकर ले और उसमे पानी गरम होने के लिए गैस पर रख दे। अब एक बेकिंग डिस्क ले उसमे थोड़ा घी लगाकर उसको चिकना करले और रख दे |
-
इतना करने के बाद वो घोल का मिश्रण ले और देखे सब अच्छे से मिल गया है या नहीं। अब उसमे खमीर उठाने के लिए उसमे इनो डाले थोड़ा तेल डाले और अच्छे से फेट ले। ध्यान रहे सारा मिश्रण अच्छे से मिल जाना चाहिए।
-
अब चिकनी की हुई बेकिंग डिश ले उसमे ये घोल डाले और अच्छे से फैला ले। ध्यान रखे घोल अच्छे से बराबर एक सार फैलाए। अब इस प्लेट को कुकर मे रख दे जिसमे पानी गरम किआ था। अब कुकर का ढक्कन ढक दे और ढक्कन से सीटी निकाल दे। ताकि वो भाप पर पक जाए। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दे।
-
जब ढोकला भाप पर अच्छे से पक जाए तो प्लेट को बाहर निकाल ले और हाथ रख कर देख ले की ढोकला पका है या नही। अगर पक गया है तो उसके टुकड़े काट ले। आप अपनी मर्ज़ी के हिसाब से काट सकते है। एक बात ध्यान रखे की ठंडा होने के बाद ही काटे।
-
इतना करने के बाद एक कढ़ाई ले और उसमे थोड़ा सा तेल गरम कर ले। अब उसमे थोड़ी सी राई डाले और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाले और थोड़ा सा भुने अब इसमें कटा हुआ ढोकला डाले और फ्राई करले। कुछ देर ऐसे ही भून ले। आपका गरमा गरम ढोकला तैयार है इसे हरी चटनी के साथ परोसे।
very good in fermented food. relishing way to explain the process…love it