
एग करी एक बहुत ही फेमस डिश है जिसे सब बड़े ही चाव से खाते है। जैसा की हम सब जानते है की एग खाने के बहुत फायदे है आजकल डॉक्टर भी एग खाने की सलाह देते है। यह हमारी बॉडी को एनर्जी देता है। एग को कुछ लोग दूध मे डालकर और भी तरीको से खाते है। एग करी बनाना बहुत ही आसान है कुछ ही सामग्री मे ये बहुत ही जल्दी तैयार हो जाती है। एग करी अलग अलग तरीको से बनाई जाती है फर्क बस इतना है तरीका अलग है पर स्वाद और खाने का मज़ा उतना ही आता है। नीचे दी गई विधि के अनुसार एग करी बस कुछ ही देर मे तैयार हो जाती है। और इसे खाने वालो की संख्या भी बढ़ जाती है। इस स्वादिष्ट डिश को बनाए और सबका मन लुभाए।
एग करी बनने का समय
एग करी बनाने मे १५-२० मिनट का समय लगता है। इसकी सामग्री तैयार करने मे १५ मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई सामग्री की मात्रा के अनुसार यह डिश ४-५ लोगो के लिए है। आप चाहे तो इसकी मात्रा बढ़ा सकते है।

एग करी रेसिपी | Egg Curry Recipe in Hindi
सामग्री
- 4 अंडा
- 2 प्याज़
- 1 तेज पता
- 1 टमाटर
- 1/4 जीरा
- 10-12 कड़ी पता
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून तेल
- नमक- स्वादानुसार
- 3 टी स्पून धनिया पता
- 1/2 कप नारियल
- 2 टी स्पून काजू
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 इलायची
- 1 लौंग
- 2-3 हरी मिर्च
- 3 टुकड़ा लहसुन
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1/4 टी स्पून सौंफ
बनाने की विधि - How to make एग करी रेसिपी | Egg Curry Recipe
-
सबसे पहले एग ले और उनको उबाल ले। जब वो उबाल जाए तो उनको छील ले और छिलका अलग करले।
-
अब उबले हुए एग को एक तरफ रख दे। इसकी जरूरत कुछ देर बाद होगी। अब प्याज़ टमाटर को बारीक़ काट ले।
-
अदरक, लहसून, मिर्च, इलायची, लौंग, दाल चीनी सब को इकठा करे और अच्छे से पीस ले और उसका पेस्ट बनाले।
-
अब एक कढ़ाई ले और उसमे तेल डालकर गैस पर गरम करे जब तेल हल्का गरम होजाए तो उसमे जीरा डाले फिर बारीक़ कटा हुआ प्याज़ डाले और धीमी आंच पर भूने। ४-५ मिनट तक भूने जब हल्का सुन्हेरा रंग का ना होजाए।
-
अब इसमें बारीक़ कटा हुआ टमाटर भी डाल दे साथ ही हल्का सा नमक भी डाल दे ताकि टमाटर जल्दी पक जाए। अब टमाटर को हल्की आंच पर पकाए। इतना करने के बाद हल्दी, धनिया, गरम मसाला, नमक आदि डाल ले। जो पेस्ट हमने तैयार किआ था वो भी इसी मे डाल दे।
-
इतना करने के बाद सभी मिश्रण को अच्छे से हल्की आंच पर भूने ताकि सारे मसाले अच्छे से पक जाए। साथ ही काजू नारियल को भी हल्का पीस कर डाल ले। इससे स्वाद और भी लाज़वाब हो जाएगा।
-
अब इसमें उबले हुए एग डाल दे। साथ ही थोड़ा सा पानी भी डाल दे। अब हल्की आंच पर इसको पकाए साथ ही थोड़ा धनिया पत्ता भी डाल ले।
-
कुछ देर पकाने के बाद रख दे। गरमा गरम एग करी तैयार है।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.