फिश करी एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है। फिश की जितनी भी डिशेस होती है उनमे फिश करी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। फिश वैसे तो बंगाल की डिश है पर आज यह पुरे भारत मे शौक से खाई जाती है। फिश करी पंजाब मे भी बहुत फेमस है। पंजाब के हर घर मे ये अलग अलग तरीको से बहुत ही लाजवाब बनाई जाती है। विदेश से जो लोग यहा घूमने आते है वो भी फिश करी को बहुत पसंद करते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। फिश करी का नाम सुनकर ही लगता है जैसे इसे बनाना कितना मुश्किल होगा। कुछ लोग ये भी सोचते है अरे क्यों झंझट मे पड़ना बाहर से आर्डर करो और खाओ पर जो स्वाद अपने हाथ से बनाए खाने मे है वो और कहा। ज्यादातर लोग फिश करी को राइस के साथ खाना पसंद करते है पर आप इसे रोटी, नान, पराठा और कुलचे के साथ भी खा सकते है इसका स्वाद आपको और भी स्वादिष्ट लगेगा। इसे अच्छे तरीके से बनाई जाए तो इसे खाने का मज़ा ही कुछ और है। फिश करी का स्वाद बहुत ही लजीज होता है। ये विधि आपको यह स्वादिष्ट डिश बनाने मे जरूर मदद करेगी। तो घर पर ही फिश करी बनाए और अपने परिवार के सदस्यो और मेहमानों का मन जीत ले। नीचे दी गई विधि के अनुसार आप बहुत ही कम समय मे लाजवाब और स्वादिष्ट फिश करी बना सकते है।
फिश करी बनने का समय
फिश करी को बनाने मे १५-२० मिनट का समय लगता है। इसकी सामग्री की तैयारी करने मे १० मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि के अनुसार ये फिश करी ३-४ लोगो के लिए काफी है। अगर आप चाहे तो सदस्यो के अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा सकते है।
फिश करी (Fish Curry recipe in Hindi)
सामग्री
Ingredients For Fish Curry Recipe (फिश करी)
- 750 gm मछली
- 4-5 हरी मिर्च
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 प्याज़
- 1 टी स्पून धनिया पता
- 2 टी स्पून बेसन
- 1 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून चावल का आटा
- 1 टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून निम्बू का रस
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
How To Make Fish Curry Recipe
-
सबसे पहले फिश ले और उसे अच्छे से पानी से साफ करले। इतना करने के बाद फिश को साफ करले और उसपर नमक और हल्दी लगाकर रख दे।
-
इसके बाद एक बाउल ले और उसमे चावल का आटा, अदरक का पेस्ट, धनिया, बेसन, अजवायन, निम्बू का रस, लाल मिर्च आदि डालकर एक पेस्ट बनाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इस बाउल मे मिश्रण के साथ नमक हल्दी लगी हुई फिश के पीसेज डाल दे और अच्छे से मिला ले। ध्यान रखे की फिश पर मसाला अच्छे से लगा ले।
-
अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल गरम करले उसमे राई डाल ले भिगोए हुए फिश के पीसेज को डाले और तल ले। साथ ही उसमे हरी मिर्च के टुकड़े भी डाल ले ताकि स्वाद अच्छा आए। अब फिश को अच्छे से फ्राई करले।
-
इतना करने के बाद जब फिश ५-१० मिनट मे पक जाए तो उसे कढ़ाई से प्लेट मे निकाल ले। अब कटी हुई प्याज़ और धनिये से सजाए और उसपर निम्बू का रस भी डाल ले । गरमा गरम फिश करी तैयार है।
Nice
But do you have its English version too?
Such a delicious, everyone should learn and try
I followed the recipe exactly, its perfect!!!!
wow very good, very informative.