फ्रूट कस्टर्ड बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। यह ज्यादातर खाने के बाद मीठे में खाई जाती है। यह सभी को बहुत पसंद आती है और आप जब चाहे इसे आसानी से बना भी सकते है।
स्वाद- फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसमें कई तरह के फ्रूट्स डाले जाते है जिससे यह स्वादिष्ट के साथ साथ पोष्टिक भी हो जाता है और खाने में भी फायदेमंद है।
विशेषता- फ्रूट कस्टर्ड की सबसे खास विशेषता यह है की यह बहुत ही ज्यादा पोष्टिक होता है और झट से तैयार हो जाता है। आप इसे जब चाहे तब बना सकते है।
प्रसिद्ध- फ्रूट कस्टर्ड को आप किसी भी ओकेशन पर बना सकते है। आपके घर कोई छोटा फंक्शन हो तब भी आप इसे बना सकते है।
फ्रूट कस्टर्ड बहुत ही लाजवाब होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है आप जब चाहे इसे बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा समय नही लगता। सभी सामग्री भी घर पर मिल जाती है। बच्चो को फ्रूट कस्टर्ड बहुत पसंद होता है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड बनाकर सबको खुश करे।
फ्रूट कस्टर्ड बनने का समय
फ्रूट कस्टर्ड को बनाने में 40 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 15 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह फ्रूट कस्टर्ड 3-4 सदस्यो के लिए काफी है।
फ्रूट कस्टर्ड (Fruit custard recipe in Hindi)
फ्रूट कस्टर्ड बहुत ही लाजवाब होता है। दूध और फ्रूट के मिक्सचर से बना यह फ्रूट कस्टर्ड बहुत ही स्वादिष्ट होता है और सबसे खास बात की यह सभी को बहुत पसंद भी आता है।
सामग्री
Ingredients For Fruit Custard Recipe (फ्रूट कस्टर्ड)
- 1 लीटर दूध
- 200 gm अंगूर
- 200 gm क्रीम
- 150 gm चीनी
- 1/4 कप वनीला कस्टर्ड
- 1 अनार
- 1 आम
- 1 सेब
बनाने की विधि
How To Make Fruit Custard Recipe
-
फ्रूट कस्टर्ड को बनाने के लिए सबसे पहले सभी फ्रूट्स को अच्छे से काट कर रख ले। जो छील कर रखने वाले फल है जैसे की अनार उसके दाने निकाल ले। सभी फलो को एक प्लेट में निकाल कर रख ले।
-
अब एक बर्तन में दूध ले और थोड़ा सा दूध अलग रख दे। बर्तन वाले दूध को गैस पर उबलने के लिए रख दे। बचे हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर डाले और उसे अच्छी तरह से घोल ले। ध्यान रखे टुकड़े ना रह जाए।
-
इतना करने के बाद अब इस घोल को उबलते दध में डाल दे और उसे पकाए साथ ही इसमें चीनी भी डाल दे। 4-5 मिनट दूध के पकने का इंतज़ार करे। दूध को लगातार चलाते रहे ताकि वो लगे ना।
-
जब तक दूध का मिश्रण पूरा गाढ़ा ना हो जाए उसे चलाते रहे। साथ ही क्रीम को अच्छे से मथ ले।
-
अब आपका दूध ठंडा होगया होगा। दूध में कटे हुए फ्रूट्स को डाले और साथ ही क्रीम भी डाले सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे।
-
इसे एक बर्तन में डाले और 3-4 घन्टे के लिए फ्रीज में रख रख दे। आपका स्वादिष्ट और कूल फ्रूट कस्टर्ड तैयार है इसे अपनी मर्ज़ी के अनुसार सर्वे करे।
Really very nice narrated….