गोभी मंचूरियन बनाना बहुत ही आसान है। इनका स्वाद बहुत ही चटपटा और कुरकुरा होता है। अगर हम मसलो की मात्रा अच्छी रखते है तो ये और भी स्वादिष्ट बनती है। आजकल लोग इसे बहुत ही पसंद करते है। वैसे तो गोभी मंचूरियन एक संब्जी की तरह खाया जाता है पर आजकल ये एक स्नैक्स की तरह भी परोसा जाता है। इसे बनाने के बाद प्याज़ के लच्छे और धनिये के पत्तो से सजाकर परोसा जाता है। जैसा की इसका स्वाद लाजवाब होता है इसे बनाना भी उतना ही आसान है। नीचे दी गई विधि के अनुसार इसे कुछ ही समय मे बहुत ही स्वादिष्ट और लाज़वाब बना सकते है।
गोभी मंचूरियन बनने का समय
गोभी मंचूरियन बनाने मे लगभग ३० मिनट का समय लगता है। अगर सभी सामग्री इकट्ठी करके रखी हुई है तो १५ मिनट मे आपका गोभी मंचूरियन तैयार है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह गोभी मंचूरियन ३-४ लोगो के लिए काफी है। आप चाहे तो इसकी मात्रा भी बढ़ा सकते है।
गोभी मंचूरियन (Gobi manchurian recipe in Hindi)
सामग्री
Ingredients For Gobi Manchurian Recipe (गोभी मंचूरियन)
- 400 gm फूल गोभी
- 4 टी स्पून मैदा
- 1 टी स्पून हरा धनिया
- 1 टी स्पून हरा धनिया
- 1 प्याज़
- 1 शिमला मिर्च
- 1 टी स्पून हल्दी
- 1-2 हरी मिर्च
- 2-3 टमाटो सास
- 1 टी स्पून सोया सास
- 1 टी स्पून चिल्ली सास
- 1 टी स्पून विनेगर
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 3/4 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून तेल
बनाने की विधि
How To Make Gobi Manchurian Recipe
-
सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह धो कर साफ करले। ऐसा करने के बाद एक बाउल ले और उसमे साफ की हुई गोभी के साथ हल्दी, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला ले और फिर उबलने के लिए रख दे। ४-५ मिनट तक उबाले।
-
अब एक बर्तन ले और उसमे कॉर्न फ्लौर, मैदा ,लाल मिर्च, अदरक का पेस्ट ,लहसून पानी आदि डालकर एक मिश्रण तैयार करले। ध्यान रखे मिश्रण ना तो ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही पतला।
-
एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गरम करले। अब उसमे गोभी के पीसेज डाले और उनको तले। जब तक उनका रंग हल्का ब्राउन ना हो जाए।
-
इतना करने के बाद सभी सब्ज़ियों को बारीक़ काट ले। प्याज़, शिमला मिर्च ,अदरक ,लहसून, हरी मिर्च आदि।
-
अब कढ़ाई मे तेल मैं जीरा डाले और प्याज़ डालकर अच्छे से भूने। जब प्याज़ भुन जाए तब इसमें अदरक लहसून भी डाल दे। साथ ही शिमला मिर्च लाल मिर्च हरी मिर्च आदि डालकर कुछ देर अच्छे से पकाए ताकि सारी सब्ज़िया पक जाए।
-
अब विनेगर, सॉस, चीनी डालकर कुछ देर के लिए पकाए। अब इसमें कॉर्न फ्लौर वाला मिश्रण भी डाल दे। अब सारी सामग्री को २-३ मिनट तक पकाए।
-
इतना करने के बाद तली हुई गोभी के टुकड़े इसमें डाले और धीमी आंच पर पकाए।
-
ध्यान रखे की सभी मसाले गोभी के टुकड़ो पर अच्छे से लिपट जाए तभी स्वाद आएगा। कुछ देर पकने के लिए धीमी आंच पर छोर दे।
-
कुछ ही समय मे आपका गरमा गरम गोभी मंचूरियन तैयार है।
Chinese dish in Indian style….Very tasty it should be
Very easy to cook and tasty … Thx