लस्सी बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। गर्मियों का मौसम हो और ठंडी स्वादिष्ट लस्सी मिल जाए तो मज़ा ही आ जाता है। इसे सभी शौक से पीते है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।
स्वाद- लस्सी का स्वाद मीठा और खुशबु वाला होता है। इसमें बहुत से ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है। लस्सी का स्वाद सभी को बहुत पसंद होता है।
प्रसिद्ध- लस्सी वैसे तो पंजाब में बहुत प्रसिद्ध है लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे सभी जगह बनाया जाता है। लस्सी में बर्फ डालने से वो और भी ज्यादा ठंडी हो जाती है जिससे गर्मी से राहत औरआराम मिलता है।
विशेषता- लस्सी की सबसे खास विशेषता यह है की इसमें ठंडी दही डाली जाती जो गर्मियो में फायदेमंद होता है। दही में और भी बहुत से ऐसे गुण होते है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है। गर्मियों में लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए।
लस्सी को सभी शौक से पीते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है। आपके घर कोई मेहमान आये उसे जूस की जगह लस्सी बनाकर दे वो बड़े शौक से इसका सेवन करेंगे। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट और लाजवाब लस्सी बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और लाजवाब लस्सी बनाकर सबको खुश करे।
लस्सी बनने का समय
लस्सी को बनाने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 5 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह लस्सी 3-4 सदस्यो के लिए काफी है।
लस्सी (Lassi recipe in Hindi)
लस्सी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप जब चाहे घर पर बना सकते है। लस्सी का स्वाद सभी को पसंद आता है। यह गुणों से भरपूर्ण होती है इसीलिए गर्मी में लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए यह आपको फायदा जरूर करेगी।
सामग्री
Ingredients for Lassi Recipe
- 5 कप दही
- 1 कप पानी
- 1/2 कप ठंडा दूध
- 10 टी स्पून चीनी
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
- 1 टी स्पून रोज वाटर
- 7-8 बादाम
- बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि
Lassi Recipe in Hindi
-
लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन ले उसमे दही, इलायची का पाउडर और चीनी डाले और उन्हें अच्छे से मिलाए। इसको लगातार चलाते रहे और फेट ले।
-
इसी मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिलाये और दोबारा मिलाए ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए। अगर आपको लगे की चीनी नही घुल रही है तो सारे मिश्रण को मिक्सी में डालकर चला ले इससे चीनी भी घुल जाएगी।
-
इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाले उसमे रोज वाटर डाले और मिला ले।
-
लस्सी को गिलास में डाले उसमे बर्फ के टुकड़े डाले साथ ही बादाम के टुकड़े ऊपर से डालकर सजाए आपकी स्वादिष्ट लस्सी तैयार है इसे अपने मेहमानों को सर्व करे।