गर्मियों के समय में लेमन स्क्वाश बहुत ही ज्यादा फायदेमंद और इस्तेमाल करने वाला ड्रिन्क है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट होता है। इसे आप जब चाहे बनाकर रख सकते है।
स्वाद:
- लेमन स्क्वाश का स्वाद खट्टा और लाजवाब होता है। इसे आप जब चाहे अपनी मर्ज़ी के अनुसार इस्तेमाल कर सकते है।
प्रसिद्ध:
- लेमन स्क्वाश सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में प्रसिद्ध होता है। इसे आप बनाकर अपने फ्रीज में रख ले और अपनी जरुरत के अनुसार इसका इस्तेमाल करे।
विशेषता- इसकी सबसे खास विशेषता यह है की यह आपको गर्मी से राहत दिलाता है और आपको आराम भी मिलता है। आप कही बाहर धुप से आये और आपका कुछ ठंडा और राहत युक्त पीने का मन हो तो झट से अपने फ्रीज से स्क्वाश निकाले पानी और बर्फ मिलाये और स्वाद से इसका सेवन करे।
लेमन स्क्वाश को आप जब चाहे आसानी से बना सकते बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा समय और सामग्री नही लगती। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर मिल जाती है। आप अपनी जरुरत और समय के अनुसार इसे बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट और पोष्टिक लेमन स्क्वाश बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और लाजवाब लेमन स्क्वाश बनाकर गर्मी से राहत की तैयारी करे।
लेमन स्क्वाश (Lemon Squash Recipe in Hindi)
लेमन स्क्वाश को आप जब चाहे आसानी से बना सकते बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा समय और सामग्री नही लगती। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर मिल जाती है। आप अपनी जरुरत और समय के अनुसार इसे बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट और पोष्टिक लेमन स्क्वाश बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और लाजवाब लेमन स्क्वाश बनाकर गर्मी से राहत की तैयारी करे।
सामग्री
Ingredients for Lemon Squash Recipe (लेमन स्क्वाश)
- 1 liter निम्बू का रस
- 1 liter पानी
- 2 kilo चीनी
- 1/2 टी स्पून निम्बू का एसेंस
- कुछ बुँदे निम्बू का रंग
बनाने की विधि
How to Make Lemon Squash Recipe (लेमन स्क्वाश)
-
लेमन स्क्वाश बनाने के लिए सबसे एक बर्तन ले उसमे पानी ले और गैस पर गरम होने के लिए रख दे।
-
इसी बर्तन में चीनी डाल दे। चीनी और पानी को पकने के लिए छोड़ दे। इन दोनों को तब तक पकाये जब तक सारी चीनी पानी में घुल ना जाए।
-
जब सारी चीनी घुल जाए तो गैस बंद कर दे और कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
-
इतना करने के बाद ठंडी चाशनी में रंग और एसेंस मिलाये और कुछ देर के लिए रख दे।
-
आप लेमन स्क्वाश तैयार है इसे एक बोतल में भर कर फ्रीज में रख ले।
-
इसका इस्तेमाल करते समय पानी के गिलास में 2 टी स्पून लेमन स्क्वाश और बर्फ डाले और ठंडा ठंडा सर्वे करे।
Footnotes
लेमन स्क्वाश बनने का समय
लेमन स्क्वाश को बनाने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 5 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह लेमन स्क्वाश काफी लोग पी सकते है। एक गिलास पानी में 2 टी स्पून स्क्वाश का इस्तेमाल किया जाता है।
कुकिंग टाइम- 20 मिनट
प्रीपेरेशन टाइम- 5 मिनट
सारांश-
लेमन स्क्वाश का स्वाद सभी को पसंद होता है। यह आपको गर्मी से राहत दिलाता है और आपको बाहर की गरम लू से भी बचाता है। कही बाहर से आने के बाद इसका सेवन जरूर करे आपको अच्छा महसूस होगा।