मैंगो आइस क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। गर्मियों के मौसम में आइस क्रीम खाने का मज़ा ही कुछ और होता है और अगर यही आइस क्रीम मैंगो आइस क्रीम हो तो मज़ा और भी दोगुना हो जाए। इसे आप जब चाहे बना सकते है।
स्वाद- मैंगो आइस क्रीम का स्वाद मीठा और आम के स्वाद जैसा खुशबुदार होता है। इसमें हम ड्राई फ्रूट्स भी डालते है जिससे यह और भी स्वादिष्ट और लाजवाब लगता है।
प्रसिद्ध- गर्मियों के समय में खायी जाने के लिए मैंगो आइस क्रीम बहुत प्रसिद्ध है। यह बाज़ारो में भी बहुत स्वादिष्ट मिलती है। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन आम मैंगो आइस क्रीम का मज़ा ले सकते है।
विशेषता- जैसा की गर्मियों के मौसम में आम और आइस क्रीम सभी को पसंद होते है और अगर आपको दोनों एक साथ ही मिल जाए तो आपको और भी मज़ा आएगा। मैंगो आइस क्रीम में आपको दोनों ही चीज़े एक साथ मिल जाती है।
मैंगो आइस क्रीम का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर मिल जाती है आप जब चाहे बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट मैंगो आइस क्रीम बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और लाजवाब मैंगो आइस क्रीम बनाकर सबको खुश करे।
मैंगो आइस क्रीम बनने का समय
मैंगो आइस क्रीम को बनाने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह मैंगो आइस क्रीम 2-3 सदस्यो के लिए काफी है।
मैंगो आइस क्रीम (Mango ice cream recipe in Hindi)
गर्मियों का मौसम हो और कुछ 'ठंडा और स्वादिष्ट मिल जाए तो गर्मी दूर भाग जाती है जैसे की मैंगो आइस क्रीम यह मैंगो से बनी ऐसी आइस क्रीम है जिसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसे बच्चे बड़े शौक से खाते है।
सामग्री
Ingredients For Mango Ice Cream Recipe (मैंगो आइस क्रीम)
- 400 gm आम
- 800 gm दूध
- 10 gm किशमिश
- 10 gm पिस्ता
- 10 gm चिरोंजी
- 1 कप वैनिला कस्टर्ड पाउडर
- 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1 कप चीनी
- 4 टी स्पून कॉर्न फ्लौर
- 3-4 इलायची कुटी हुई
बनाने की विधि
How To Make Mango Ice Cream Recipe
-
मैंगो आइस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले आम को धो कर साफ कर ले अब आम को छील ले और उसके अंदर का गुदा अलग करके प्लेट में निकाल ले।
-
अब आम के टुकड़ो को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस ले ताकि गुदा पतला हो जाए तो उसमे टुकड़े ना रहे।
-
इतना करने के बाद एक बर्तन को गैस पर रखे उसमे दूध डालकर दूध को उबलने के लिए रख दे। जब दूध में उबाल आ जाए तो चीनी, कंडेस्ड मिल्क, पिस्ता, चिरोंजी, इलायची, किशमिश आदि डालकर दूध को अच्छे से पकाए।
-
दूध को लगातार चलाते रहे ताकि वो नीचे बर्तन में लगे ना। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो उसमे कस्टर्ड पाउडर और कॉर्न फ्लौर डाले और अच्छे से मिक्स करे।
-
इतना करने के बाद दूध के उबलने का इंतज़ार करे। जब दूध पक कर आधा और गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर दे और दूध के मिश्रण को ठंडा होने दे।
-
कुछ देर बाद दूध ठंडा हो जाए तो उसमे पिसा हुआ आम डाले और एक बार अच्छे से मिक्स कर ले। इस सारे मिश्रण को आइस क्रीम वाले बर्तन में डाले और जमने के लिए फ्रीज में रख दे।
-
कुछ घण्टो बाद जमी हुई आइस क्रीम को फ्रीज से निकाले और स्वादिष्ट और कूल आइस क्रीम का मज़ा ले। आपकी मैंगो आइस क्रीम तैयार है।
गर्मी का मौसम और उसमें ठंडी और मीठी आम वाली ice क्रीम मिल जाती है तो चैन मिलती है, बनाने की विधि अच्छे ढंग से समझाई है …..
Easy and useful recipes
it’s awesome my favourite
Must be delicious…Easily explained
Bahut hi lajawab recipe Hai banane main asan or SWAD mai lajawab