आम की लस्सी बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। गर्मियों का मौसम हो और ठंडी स्वादिष्ट आम की लस्सी मिल जाए तो मज़ा ही आ जाता है। इसे सभी शौक से पीते है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। गर्मियों का मौसम आम का मौसम होता है उसमे आम की लस्सी का मज़ा ही अलग होता है।
मैंगो लस्सी रेसिपी – स्वाद:
- आम लस्सी का स्वाद मीठा और खुशबु वाला होता है। लस्सी का स्वाद सभी को बहुत पसंद होता है।
मैंगो लस्सी रेसिपी – प्रसिद्ध:
- आम की लस्सी को गर्मियों के मौसम में सभी जगह बनाया जाता है। लस्सी में बर्फ डालने से वो और भी ज्यादा ठंडी हो जाती है जिससे गर्मी से राहत और आराम मिलता है।
विशेषता – मैंगो लस्सी:
- आम की लस्सी की सबसे खास विशेषता यह है की इसमें ठंडी दही डाली जाती जो गर्मियो में फायदेमंद होता है। दही में और भी बहुत से ऐसे गुण होते है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है। आम और दही को मिलाकर यह स्वादिष्ट लस्सी तैयार की जाती है। गर्मियों में आम की लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए।
आम की लस्सी को सभी शौक से पीते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है। आपके घर कोई मेहमान आये उसे जूस या किसी और चीज़ की जगह आम की लस्सी बनाकर दे वो बड़े शौक से इसका सेवन करेंगे। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट और लाजवाब आम की लस्सी बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और लाजवाब आम की लस्सी बनाकर सबको खुश करे।
आम की लस्सी बनने का समय
आम की लस्सी को बनाने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 5 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह आम की लस्सी 2 सदस्यो के लिए काफी है।
मैंगो लस्सी (Mango lassi recipe in Hindi)
आम की लस्सी गर्मियों की एक ऐसी प्रसिद्ध और पसंदीदा चीज़ है जिसका सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और सभी इसे बड़े चाव से पीना पसंद करते है।
सामग्री
Ingredients for Mango Lassi Recipe
- 1 आम
- 1 कप दही
- 1 टी स्पून चीनी
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
- 1/2 टी स्पून केसर
- बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि
Mango Lassi Recipe
-
आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर साफ कर ले। अब आम को छील ले और उसका गुदा निकाल ले।
-
इस आम के गूदे को मिक्सी में डालकर पीस ले। और पीसकर एक बाउल में निकाल ले।
-
इस आम के गूदे को मिक्सी में डालकर पीस ले। और पीसकर एक बाउल में निकाल ले।
-
अब सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर दोबारा से मिक्सी में चला ले। इसे किसी बर्तन में निकाले उसमे इलायची पाउडर डाले और दोबारा से मिक्स कर ले।
-
आपकी आम की लस्सी तैयार है इसे गिलास में डाले ऊपर से केसर डालकर सजाए और स्वादिष्ट ठंडी लस्सी परोसे।
Amazing recipe! It makes you cool during summer days!
Very tasty lassi, I made this for my Husband