राजगिरा के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होते है। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। आप जब चाहे इसे बना बना सकते है। ज्यादातर यह व्रत के समय पर बनाये जाते है।
स्वाद- राजगिरा के लड्डू का स्वाद मीठा होता है। इसमें हम मेवा भी डालते है जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।
विशेषता- राजगिरा में आयरन और फाइबर की भरपूर्ण मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे बने लड्डू का सेवन करने से बहुत फायदा होता है।
प्रसिद्ध- वैसे तो राजगिरा के लड्डू को व्रत और त्यौहार के समय बनाया जाता है लेकिन आप चाहे तो इन्हें बनाकर रख सकते है और रोजाना मीठे की तरह प्रयोग कर सकते है।
राजगिरा के लड्डू को बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने में ज्यादा समय और सामग्री नही लगती है आप जब चाहे आसानी से बना सकते है। इसे बनाने की सभी सामग्री घर पर आसानी से मिल जाती है। यह थोड़े मुलायम बनाये जाये तो बड़ी उम्र के लोग भी आसानी से खा सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप राजगिरा के लड्डू आसानी से बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट राजगिरा के लड्डू बनाकर सबको खुश करे।
राजगिरा के लड्डू बनने का समय
राजगिरा के लड्डू को बनाने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह राजगिरा के लड्डू 4-5 सदस्यो के लिए काफी है।
राजगिरा के लड्डू (Rajgira/Amaranth laddoo recipe in Hindi)
सामग्री
Ingredients For Rajgira / Amaranth Laddoo (राजगिरा के लड्डू)
- 150 gm राजगिरा
- 250 gm गुड
- 1 कप पानी
- 2 टी स्पून घी
- 2 टी स्पून किशमिश
- 2 टी स्पून काजू
बनाने की विधि
How To Make Rajgira / Amaranth Laddoo Recipe
-
राजगिरा के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रख कर गरम कर ले जब कढ़ाई अच्छे से गरम हो जाए तो उसमे 1 स्पून राजगिरा के दाने डाले उन्हें लगातार हिलाते रहे और भूने जब वो भुन जाए तो उन्हें बाहर निकाल ले। उनका साइज फूलकर बड़ा हो जाएगा। इसी प्रक्रिया को बार बार दोहराते रहे और सभी दानो को ऐसे ही भून ले।
-
अब एक छलनी ले और भुने हुए दानो को छलनी की मदद से छान ले। फूले हुए दाने अलग होजाएंगे। लड्डू बनाने के लिए फूले हुए दानो का इस्तेमाल करे।
-
इतना करने के बाद एक कढ़ाई को गैस पर रखे उसमे घी डाले, घी गरम होने पर उसमे गुड़ डाले थोड़ा सा पानी डाले और गुड़ के पिघलने का इंतज़ार करे।
-
कुछ ही देर में गुड़ पिघलने लगेगा और आपको उसमे झाग दिखाई देने लगेंगे। आपकी चाशनी तैयार है। इसमें राजगिरा के दाने, किशमिश और काजू डाले और अच्छे से मिला दे। लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है।
-
अब हाथो पर थोड़ा पानी लगाकर उन्हें गीला करे। गरम गरम मिश्रण को थोड़ा सा हाथ में ले दोनों हाथो की मदद से उसे गोल कर के लड्डू के आकार में बना ले और प्लेट में रख ले।
-
सभी लड्डू को मिश्रण से इसी प्रकार से बना ले आपके गरमा गरमा स्वादिष्ट लड्डू तैयार है इन्हें आप डब्बे में भर ले और जब चाहे तब खा सकते है।
Delicious dish
बहुत खूब