
सोयाबीन या सोया चंक्स बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज डिश है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। सोया चंक्स बहुत ही चटपटे और स्वादिस्ट होते है। बच्चे बड़े सब बड़े शौक से खाते है। सोयाबीन मे प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है खासतौर पर बच्चो को सोया चंक्स जरूर खिलाने चाइए। जैसे की इससे इतने फायदे होते है इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री घर पर ही मिल जाती है बस बाजार से सोयाबीन लाये और स्वादिष्ट सोया चंक्स बनाए। अगर आपके घर पर कोई छोटा उत्सव या पार्टी है तब भी आप सोया चंक्स बना सकते है। बच्चो को उनके टिफिन मे बना कर दे तो वो ना इसे केवल शौक से खाएंगे बल्कि अगली बार आपसे इसे बनाने की डिमांड भी करेंगे। अगर आपके घर के सदस्य दाल नही खाना चाहते तो आप सोया चंक्स बना सकते है। यह दाल जितना ही लाभकारी होता है। आप अपने घर मे सोयाबीन हमेशा रखे क्योंकि एक तो यह बहुत जल्दी बन जाती है दूसरा इसके दाम भी दाल के अपेक्षा कम होते है तो कोई भी इसे आसानी से अपने घर पर बना सकता है। आपके घर कोई मेहमान या दोस्त आये और आप उसे कुछ अलग बनाकर खिलाना चाहे तो यह बेस्ट डिश है। बस झट से तैयार हो जाती है। नीचे दी गई विधि के अनुसार यह स्वादिष्ट सोया चंक्स बनाए और सबका मन मोह ले।
सोया चंक्स बनने का समय
सोया चंक्स को बनाने मे २०-२५ मिनट का समय लगता है। इसे बनने की तैयारी करने मे १० मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह सोया चंक्स ४-५ सदस्यो के लिए काफी है।

सोया चंक्स रेसिपी | Soya Chunks Recipe in Hindi
सामग्री
- 100 gm सोयाबीन
- 250 gm आलू
- 2 प्याज़
- 2 टमाटर
- 1 टुकड़ा अदरक
- 6 लहसुन
- 1/4 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून सौफ़
- 1/4 टी स्पून मेथी
- नमक स्वादानुसार
- 1 कप पानी
- 2 हरी मिर्च
- 1/4 टी स्पून लाल मिर्च
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून खटाई
- 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
- 2 टी स्पून तेल
बनाने की विधि - How to make सोया चंक्स रेसिपी | Soya Chunks Recipe
-
सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को कुछ देर के लिए पानी मे भिगो कर रख दे। इतना करने के बाद आलू ले उन्हें छील ले और उसको बारीक़ टुकड़ो मे काट कर रख ले।
-
अब टमाटर, प्याज़, अदरक, लहसून को पीस कर एक पेस्ट तैयार करले।
-
अब एक कुकर ले उसमे थोड़ा सा तेल डालकर गरम करे। अब उसमे थोड़ा सा जीरा डाले, फिर बना हुआ पेस्ट डाले और उसको हल्की आंच पर भूने। जब पेस्ट भुन जाए तब उसमे नमक, मिर्च, हल्दी, खटाई, गरम मसाला, आदि डालकर अच्छे से भून ले। ध्यान रखे मसाला जले ना और अच्छे से भुन जाए।
-
अब इस भुने हुए मसाले मे भीगे हुए सोयाबीन के टुकड़े डाले और अच्छे से मिलाले। इतना करने के बाद इसमें कटे हुए आलू के टुकड़े भी डाल दे।
-
इस पुरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले अब उसमे एक कप पानी डाले और कुकर का ढ़क्कन बंद करदे। सीटी आने का इंतज़ार करे। जब २ सीटी आजाए तो गैस को बंद करदे।
-
कुछ देर बाद जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तब ढ़क्कन खोल कर देखे आपके गरमा गरम सोया चंक्स तैयार है। इन्हें कटोरी मे निकाले प्याज़ और धनिये से सजाए और गरम गरम परोसे।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.