
उरद दाल एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब दाल है। यह दाल उत्तर भारत मे बहुत ही लोकप्रिय है पर अब हर घर मे यह दाल पसंद की जाती है। आज इस विधि मे हम आपको एक बहुत ही आसान और सरल तरीका बताएंगे जिससे आप इस दाल को और भी स्वादिष्ट बना सके। दाल बहुत ही पोष्टिक व्यंजन है जैसा की हम सब जानते है की दाल खाने से बहुत फायदे होते है। आप घर पर साबुत मसालो को कूट ले और घर पर बने मसालो की दाल बनाए इससे दाल का स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा। जैसे की दाल खाने मे बच्चो के बहुत नखरे होते है तो उन्हें ये स्वादिष्ट दाल बनाकर खिलाए वो बहुत शौक से खाएंगे। यह उडद दाल ढाबो पर बहुत स्वादिष्ट मिलती है पर आपको किसी ढाबे पर जाने की जरुरत नही है आप खुद ही घर पर स्वादिष्ट और लाजवाब दाल बना सकते है। यह स्वादिष्ट दाल शादी और दावतों मे भी बनती है जहाँ लोग इसे बड़े चाव से खाते है। सभी दालो मे सबसे ज्यादा उरद की दाल ही खाई जाती है। इस दाल को खाने के बहुत फायदे है आप जब चाहे आसानी से बहुत ही कम समय मे स्वादिष्ट दाल बना सकते है। इसे बनाने की सभी सामग्री घर पर आसानी से मिल जाती है। नीचे दी गई विधि के अनुसार बहुत ही कम समय मे आप स्वादिष्ट और पोष्टिक दाल बना सकते है। अगर आप चाहे तो बिना भिगोए भी दाल को बना सकते है। इसे बनाने के और भी बहुत तरीके है एक तरीका यह भी है की आप दाल को बनने के बाद भी उसमे तड़का लगा सकते है।
उरद दाल बनने का समय
उरद दाल को बनाने मे १५-२० मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने मे १० मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह उडद दाल ४-५ लोगो के लिए काफी है।

उड़द की दाल रेसिपी | Urad Dal Recipe in Hindi
सामग्री
- 100 gm उड़द दाल
- 1 टी स्पून टमाटर पेस्ट
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 7-8 करी पत्ता
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टुकड़े लौंग
- 7-8 काली मिर्च
- 1 टी स्पून धनिया
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1 टुकड़ा हींग
- 1 टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि - How to make उड़द की दाल रेसिपी | Urad Dal Recipe
-
सबसे पहले दाल को ले और उसे अच्छे से धोकर साफ करले। अब उसको आवश्यकता अनुसार पानी मे भिगो कर कुछ देर के लिए रख दे।
-
अब कुकर मे घी डाले जब घी गरम हो जाए तब उसमे हल्का सा ज़ीरा डाले अब उसमे बाकी मसाले जैसे की हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, बारीक़ कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट आदि डालकर अच्छे से भून ले।
-
जब मसाला भुन जाए तब उसमे बारीक़ कटे हुए टमाटर डाल दे और अच्छे से भूने। जब टमाटर भुन जाए तब उसमे भीगी हुई दाल डाल दे।
-
इतना करने के बाद कुकर मे २ कप पानी डाले और सारे मिश्रण को अच्छे से मिलाए। अब कुकर का ढक्कन बंद करदे। एक सीटी आने का इंतज़ार करे। जब सीटी आजाए तो प्रेशर निकलने का इंतज़ार करे। अब दाल को बर्तन मे निकाल कर उसपर धनिया डाले और गरम गरम परोसे।
बहुत ही उम्दा तरीका बनाने का बताया, धन्यवाद