वेज फ्राइड राइस बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे सब बड़े ही शौक से खाते है। आप इसे जब चाहे बना सकते है।
स्वाद-
- वेज फ्राइड राइस का स्वाद बहुत ही मसालेदार और चटपटा होता है। इसमें अच्छी तरह से मसाले डाले जाते है जो राइस के स्वाद को और भी लजीज बना देते है।
विशेषता-
- वेज फ्राइड राइस एक ऐसी डिश है जो बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। इसमें सभी तरह की सब्ज़िया डाली जाती है जो हमारे लिए फायदेमंद भी है। यह पोष्टिक भी है।
वेज फ्राइड राइस एक ऐसी डिश है जो बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। इसमें सभी तरह की सब्ज़िया डाली जाती है जो हमारे लिए फायदेमंद भी है। यह पोष्टिक भी है।
वेज फ्राइड राइस (Vegetable Fried Rice recipe in Hindi
वेज फ्राइड राइस बहुत ही कम समय में तैयार होने वाली डिश है। आपको भूक लगी हो और ना ज्यादा कुछ बनाने का मन हो तो वेज फ्राइड राइस सबसे अच्छा ऑप्शन है। एक तो यह बहुत जल्दी तैयार हो जाते है दूसरा यह पोष्टिक और स्वादिष्ट भी होते है। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। वेज फ्राइड राइस बनाने की सभी सामग्री घर पर ही मिल जाती है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी सहायता से आप बहुत ही कम समय में खुद वेज फ्राइड राइस बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट वेज फ्राइड राइस बनाकर खुद भी खाये और सबको खिलाये।
सामग्री
Ingredients for Veg Fried Rice Recipe (वेज फ्राइड राइस)
- 2 बाउल चावल
- 1/4 बाउल मूंगफली
- 1 प्याज़
- 1 टमाटर
- 1 गाजर कटी हुई
- 2 कप मटर
- 2 शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई
- 1 हरी मिर्च
- अदरक पेस्ट
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1/2 टी स्पन लाल मिर्च
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1/4 टी स्पून धनिया
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून चाट मसाला
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
How to Make Veg Fried Rice Recipe (वेज फ्राइड राइस)
-
वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री को इकठ्टा करके रख ले। एक कढ़ाई ले और उसको गैस पर रख दे। अब आंच हलकी करके उसमे थोड़ा सा तेल दे।
-
तेल गरम हो जाए तो उसमे जीरा और मिर्च डाले जब जीरा हल्का गरम हो जाए तो उसमे बारीक़ कटा हुआ प्याज़ डालकर भूने, हल्का प्याज़ भुनने के बाद उसमे अदरक लहसून का पेस्ट भी डाले।
-
तब तक भूने जब तक प्याज़ हल्का भूरा रंग का ना हो जाए। इतना होने के बाद उसमे टमाटर डाल दे।
-
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला आदि डाल दे। अब जब टमाटर गल जाए और मसाला तेल से हल्का अलग हो जाए तो सभी कटी हुई सब्ज़ियों को इसमें डाल दे।
-
सब्ज़िया डालकर अच्छे से मिक्स करले। अब 2 मिनट तक मीडियम आंच पर सब्ज़ियों को फ्राई करे और इतना करने के बाद उनको ढक कर रख दे 2 मिनट के लिए।
-
जब सब्ज़िया अच्छे से पक जाए तब इसमें राइस, नमक, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाए चाहे तो इसमें टमाटर सॉस भी डाल सकते है।
-
आपके गरमा गरम वेज फ्राइड राइस तैयार है।
Footnotes
वेज फ्राइड राइस बनने का समय
वेज फ्राइड राइस बनाने मे 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह फ्राइड राइस 3-4 सदस्यो के लिए काफी है।
कुकिंग टाइम- 20 मिनट
प्रीपेरेशन टाइम- 10 मिनट
सारांश-
अगर आप चाहे तो वेज फ्राइड राइस को दही, चटनी, सॉस और आचार के साथ खा सकते है इसका स्वाद आपको और भी चटपटा लगेगा और खाने में मज़ा भी आएगा।वेज फ्राइड राइस को ऊपर से धनिया डालकर परोसे तो यह दिखने में भी आकर्षित लगेंगे।