आम का मुरब्बा जितना स्वादिष्ट होता है उतने ही इसके फायदे होते है। इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। आम के मुरब्बे को आप बनाकर रखे और पुरे साल खुद भी खाये और अपने बच्चो को भी खिलाये।
आम का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आम को ले और कुछ घण्टो के लिए पानी में भिगो कर रख दे। अब कुछ समय बाद उन्हें पानी से निकाले साफ करे छीले और गुदे को अलग कर ले।
आम के टुकड़ो को थोड़ा बड़ा काटे और फिर चाकू या फोर्क की मदद से उसमे छोटे छोटे छेद कर ले।
इतना करने के बाद एक बर्तन में पानी ले उसमे आम के टुकड़ो को डुबो दे साथ ही उसमे नमक डाल दे और रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दे।
अगले दिन आम को पानी से अलग करे और दूसरे साफ पानी से 3-4 बार आम को साफ करके धो ले। अब एक बर्तन में पानी भरकर गैस पर उबलने के लिए रख दे उसी पानी में आम के टुकड़े डाल दे और उन्हें उबाले।
कुछ देर उबलने के बाद पानी को आम को छलनी की सहायता से अलग कर दे। अब एक बड़ा बर्तन ले उसमे आम के उबले हुए टुकड़े, चीनी और केसर डाले और ढक कर रख दे।
अब इस सारे मिश्रण को गैस पर रख दे। 10-15 मिनट के लिए गैस पर पकने के लिए रख दे। इस घोल को गाढ़ा होने तक पकाए।
कुछ ही देर में आपका आम का मुरब्बा तैयार है। इसे ठंडा होने दे उसके बाद आप इसे किसी डब्बे में भरकर रख दे और अपनी मर्ज़ी के अनुसार इसका प्रयोग कर सकते है।