मिंट जूस बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और लाजवाब ड्रिंक है। गर्मी के मौसम में आप इसका आसानी से सेवन कर सकते है। इसे सभी बड़े शौक से पीते है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। आप जब चाहे गर्मी में इसे बना सकते है।
स्वाद- मिंट जूस का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसमें निम्बू और पुदीना डाला जाता है जो इसके स्वाद को और भी ज्यादा लजीज बना देते है।
प्रसिद्ध- मिंट जूस गर्मियों में सभी जगह प्रसिद्ध होता है। यह ज्यादातर सभी जगह पर मिलता है। बाहर से पीने से अच्छा है आप घर पर ही बनाकर इसका मज़ा ले।
विशेषता- मिंट जूस बहुत ठंडा होता है जो आपके दिमाग और दिल दोनों को ही ठंडा रखता है और गर्मियों के मौसम में इसकी सबसे ज्यादा जरुरत होती है। इसकी इस विशेषता का फायदा उठाए और गर्मियों में मिंट जूस का सेवन जरूर करे।
मिंट जूस बहुत ही लाजवाब होता है। इसके इतने सारे गुणों को देखते हुए कोई भी इसे ना नही बोलता। वैसे तो यह बाजार में भी मिलता है लेकिन बाजार की मिलावट से बचने के लिए आप इसे घर पर बना सकते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर मिल जाती है आप जब चाहे इसे बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप मिंट जूस बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट मिंट जूस बनाकर गर्मियों का मजा ले।
मिंट जूस बनने का समय
मिंट जूस को बनाने में 15 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 5 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह मिंट जूस काफी सदस्य पी सकते है।
मिंट जूस (पोदीना शरबत) (Mint & Pudina sharbat recipe in Hindi)
मिंट जूस का स्वाद इतना लाजवाब होता है की सभी इसे पसंद करते है। मिंट जूस पुदीना की वजह से ठंडा होता है इसीलिए यह गर्मियों में फायदेमंद भी होता है। इसका सेवन सभी को करना चाहिए और खुद को गर्मी से बचाना चाहिए।
सामग्री
Ingredients For Mint & Pudina Sharbat Recipe (मिंट जूस (पोदीना शरबत))
- 1/2 kg नीबू
- 1 kg चीनी
- 1 कप पुदीना के पत्ते
- 1 कप पानी
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 टी स्पून काला नमक
बनाने की विधि
How To Make Mint & Pudina Sharbat Recipe
-
मिंट जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी ले उसमे चीनी डाले और उसे मिलाकर चीनी और पानी को घोल ले।
-
इस चीनी और पानी के बर्तन को गैस पर पकने के लिए रख दे। कुछ देर बार जब घोल थोड़ा पक जाए और चीनी पानी आपस में मिल जाए तो गैस बंद कर दे।
-
अब सभी निम्बू को ले अच्छे से पानी से साफ कर ले अब सभी निम्बू को काटकर उनका रस एक बाउल में निकाल ले।
-
चीनी वाला घोल अगर ठंडा हो गया हो तो उसमे यह निम्बू का रस डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले।
-
इतना करने के बाद पुदीना के पत्ते और अदरक को ले और मिक्सी में दोनों अच्छी तरह से पीस ले। पीसते समय पानी की जगह इसी घोल का प्रयोग करे।
-
अब यह पिसा हुआ घोल निम्बू चीनी वाले पानी में मिलाए और छलनी की मदद से छान ले। आपका मिंट जूस तैयार है इसे किसी बोतल में भरकर फ्रीज में रख ले और जरुरत पड़ने पर आवश्यकता अनुसार पानी और बर्फ में 2 टी स्पून जूस डालकर सर्वे करे।