पुदीना चटनी बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट होती है। पुदीने की चटनी को मिन्ट की चटनी भी कहा जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। जितना ताज़े और हरे पुदीना के पत्ते होते है उतनी ही स्वादिष्ट पुदीना चटनी बनती है। इसे बनाने की सभी सामग्री घर पर ही मिल जाती है। बाजार से ताज़ा पत्ते लाए और स्वादिष्ट लाजवाब और लजीज पुदीना चटनी बनाए। चटनी को आप रोज के खाने के साथ भी खाए तो भी यह आपके खाने की शोभा बढ़ा देता है। कुछ लोगो का तो खाना ही बिना चटनी के पूरा नहीं होता। इसे खाने के फायदे भी बहुत है जैसे की इससे हाज़मा सही रहता है और मुँह का स्वाद भी अच्छा हो जाता है।
स्वाद- पुदीना चटनी का स्वाद थोड़ा तीखा और पुदीने की खुशबु वाला होता है। इसे बनाते समय इसकी खुशबु दूर तक फ़ैल जाती है जिससे सभी के मुह मे पानी आ जाता है।
समय- जब भी आपके घर ढोकला, सैंडविच, भेल पूरी, डोसा, पकोड़े आदि बनता है तो आप झट से बस 10 मिनट मे स्वादिष्ट पुदीना चटनी बना सकते है।
विशेषता- इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है की इसे आप बहुत ही जल्दी बना सकते है। आपको बाजार से किसी भी तरह की मिलावटी सॉस लाने की आवश्यकता नही है। इसे घर पर ही शुद्ध सामग्री से तैयार करे।
आपके घर कोई मेहमान आए और आपने व्यंजन मे तो कुछ स्वादिष्ट बना दिया पर आपके पास उसके साथ के लिए कुछ नही है तो ज्यादा परेशान ना हो बस घर पर ही सामग्री को इकठ्ठा करे और स्वादिष्ट पुदीना चटनी बनाए। नीचे दी गई विधि के अनुसार बस कुछ ही समय मे लाजवाब और लजीज चटनी बनाए और सबका मन लुभाए।
पुदीना चटनी मे हरा धनिया डालकर भी बनाया जा सकता है। इससे इसका स्वाद थोड़ा अलग हो जाएगा।
पुदीना चटनी बनने का समय
पुदीना चटनी बनाने मे 15 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने मे 5 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि के अनुसार यह पुदीना चटनी 3-4 सदस्यो के लिए काफी है।
पुदीने की चटनी (Pudine ki chutney recipe in Hindi)
सामग्री
Ingredients For Pudine Ki Chutney Recipe (पुदीने की चटनी)
- 1 कप पुदीना के पत्ते
- 2-3 हरी मिर्च
- 3-4 लहसून
- 1/2 अदरक का टुकड़ा
- 1 टी स्पून चीनी
- 1 टी स्पून निम्बू का रस
- 1 टी स्पून पानी
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
How To Make Pudine Ki Chutney Recipe
-
पुदीना चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना के पत्तो को अच्छी तरह धो कर साफ करले।
-
अब मिक्सी के जार मे नमक, हरी मिर्च, चीनी, लहसून और अदरक डालकर एक राउंड मे अच्छे से पीस ले।
-
इतना करने के बाद इसी मिश्रण मे पुदीना के पत्ते, निम्बू का रस और 1 स्पून पानी डाल दे। अब इस पुरे मिश्रण को अच्छे से मिक्सी मे पीस ले।
-
मिक्सी को दो तीन बार चला कर अच्छे से सारे मिश्रण को पीस ले।
-
अब उसे एक बाउल मे निकाल ले । आपकी स्वादिष्ट और लाजवाब पुदीना चटनी तैयार है इसे किसी भी डिश के साथ खाए।
Mind blowing taste
पुदीना चटनी बहुत बढ़िया, लेकिन खट्आई के लिए कच्चा आम या आवंला भी प्रयोग किया जा सकता है