-
सबसे पहले एग ले और उनको उबाल ले। जब वो उबाल जाए तो उनको छील ले और छिलका अलग करले।
-
अब उबले हुए एग को एक तरफ रख दे। इसकी जरूरत कुछ देर बाद होगी। अब प्याज़ टमाटर को बारीक़ काट ले।
-
अदरक, लहसून, मिर्च, इलायची, लौंग, दाल चीनी सब को इकठा करे और अच्छे से पीस ले और उसका पेस्ट बनाले।
-
अब एक कढ़ाई ले और उसमे तेल डालकर गैस पर गरम करे जब तेल हल्का गरम होजाए तो उसमे जीरा डाले फिर बारीक़ कटा हुआ प्याज़ डाले और धीमी आंच पर भूने। ४-५ मिनट तक भूने जब हल्का सुन्हेरा रंग का ना होजाए।
-
अब इसमें बारीक़ कटा हुआ टमाटर भी डाल दे साथ ही हल्का सा नमक भी डाल दे ताकि टमाटर जल्दी पक जाए। अब टमाटर को हल्की आंच पर पकाए। इतना करने के बाद हल्दी, धनिया, गरम मसाला, नमक आदि डाल ले। जो पेस्ट हमने तैयार किआ था वो भी इसी मे डाल दे।
-
इतना करने के बाद सभी मिश्रण को अच्छे से हल्की आंच पर भूने ताकि सारे मसाले अच्छे से पक जाए। साथ ही काजू नारियल को भी हल्का पीस कर डाल ले। इससे स्वाद और भी लाज़वाब हो जाएगा।
-
अब इसमें उबले हुए एग डाल दे। साथ ही थोड़ा सा पानी भी डाल दे। अब हल्की आंच पर इसको पकाए साथ ही थोड़ा धनिया पत्ता भी डाल ले।
-
कुछ देर पकाने के बाद रख दे। गरमा गरम एग करी तैयार है।